Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में खसरा ने ली 10 बच्चों की जान

measeles claim ten lives in bihar

24 मार्च  2012

पटना |  बिहार के मधुबानी जिले के एक गांव में खसरा अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक इस बीमारी के कारण वहां कम से कम 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में खसरा के कारण दो बच्चों की मौत हुई है। मधुबानी जिले के बिसी-पट्टी गांव में बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं।"

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस बीमारी के कारणों का पता लगाने और उपचार के लिए चिकित्सकों की एक टीम भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा, "बीमारी के फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है।" बच्चों को बेहोशी और ऐंठन के साथ बुखार आने की खबर है।

More from: Khabar
30017

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020