Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेष राशिफल 2019

मेष

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह साल विवादों से घिरा रहेगा। लेकिन कुछ भी हो इस साल आप लाइमलाइट में रहेंगे। आपके लिए महत्वाकांक्षाएँ सर्वोपरि रहेंगी, जिसकी पूर्ति हेतु आप अत्यंत प्रयास करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। आपका एनर्जी लेवल काफी हाई होगा। टीम वर्क को दरकिनार कर आप स्वयं को आगे बढ़ाएंगे। ख़तरों के खिलाड़ी तो आप हैं ही लेकिन खतरों से बचने का प्रयास करें और जुए-सट्टे दूर रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपको अत्याधिक ऊर्जा प्रदान करेगा। सौर शक्ति अधिक होने के कारण आपको सिरदर्द, मानसिक पीड़ा और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। अथक परिश्रम करेंगे व कई बार अनिद्रा के भी शिकार हो सकते हैं ।

कुल मिलाकर हेल्थ इंडेक्स 50% रहेगा।

लव लाइफ 70 फीसदी ख़ुशहाल रहेगी। आपके अंदर अंहकार की भावना पनप सकती है, जो आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। किसी से पहली नज़र में प्यार होने की संभावना है। यदि पहले से ही प्यार में हैं तो आपको आत्म संयम रहना होगा। किसी भी परिस्थिति में आवेश में ना आए। क्योंकि यह आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकता है।

करियर इंडेक्स 60% रहेगा। यह समय अन्वेषक, फैशन डिजाइनर, सैनिक व पुलिस के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

उपाय

  • इस साल अगर आपके पार्टनर की तबियत ठीक ना हो तो नीले फूल भूमि के अंदर दबाएँ
  • अनिद्रा से मुक्ति के लिए जौ सिरहाने रखकर सोएं और सुबह ग़रीबों पर बांट दें
  • व्यापारिक लाभ के लिए एक समय मूंग की खिचड़ी खाकर 21 बुधवार उपवास करें

सुख शांति के लिए उपाय

  • परिवार को समय दें
  • नियमित खुली जगह में सैर करें
  • जन सेवा के लिए समय निकालें
  • अच्छे लेखक की पुस्तकों का अध्ययन करें

उदाहरण - अभिनेत्री व पॉलिटिशन स्मृति ईरानी

तो चलिए बात करते हैं सौर राशि के अनुसार अभिनेत्री व पॉलिटिशन स्मृति ईरानी की। जिनका जन्मदिन 23 मार्च को हुआ है। इस वर्ष स्मृति ईरानी का स्वभाव अत्यंत महत्वाकांक्षी रहेगा। ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी स्मृति ईरानी विवादास्पद स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखेंगी। हालाँकि अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर वे कई बार उग्र भी हो सकती हैं।

उनका हेल्थ इंडेक्स 50% और हैप्पीनेस इंडेक्स 80% रहेगा। प्रायः उन्हें एसिडिटी व मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्हें अनिद्रा की शिकायत रह सकती है।

वह इस वर्ष अपने आप को अत्यधिक ऊर्जावान पाएंगी। उन्हें नेतृत्व करने का पूरा मौक़ा मिलेगा। वह एक अच्छे लीडर के रूप में उभर कर सामने आएंगी। उनका करियर इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36852

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020