Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माइकल जैक्सन को दफ़नाया क्यों नहीं जाता?

लंदन, 21 अगस्त

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के निधन के दो महीने बीत जाने के बाद भी उनके पार्थिव शरीर को अभी तक दफनाया नहीं गया है। माना जा रहा है कि उन्हें दफनाने में अभी और देर लग सकती है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 'किंग ऑफ पॉप' को 29 अगस्त को दफनाया जाना था लेकिन अब इसमें वक्त लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि जैक्सन के परिवार वाले पूरी तैयारी के बाद ही उनके पार्थिव शरीर को दफनाएंगे।

जैक्सन को लास एंजेलिस स्थित फॉरेस्ट लॉन कब्रगाह में दफनाया जाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि पॉप स्टार के पार्थिव शरीर को फॉरेस्ट लॉन कब्रगाह के एक गुप्त जगह में दफना दिया गया है। इससे पहले,उनके पार्थिव शरीर से दिमाग का हिस्सा निकाल लिया गया था। लेकिन,बाद में पता चला कि उनकी मां ने उनके शव को फ्रीजर में रखवा दिया था।

जैक्सन की मां को डर था कि पॉप स्टार के चाहने वाले उनके शव के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।  लेकिन,सवाल ये कि दो महीने से जैक्सन का शरीर दफनाए जाने की बाट जोह रहा है तो आखिरकार ऐसी क्या वजह है कि जैक्सन को नहीं दफनाया जा रहा। सूत्रों का ये भी कहना है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद हल होने तक जैक्सन को संभवत नहीं दफनाया जाए। लेकिन, स्वर्गवासी हो चुके माइकल जैक्सन क्या अब पारिवारिक विवाद हल कर सकते हैं? हो सकता है कि कोई अंधविश्वास हो,लेकिन सच यही है कि जैक्सन का शरीर दफनाए जाने का इंतजार कर रहा है।
जैक्सन का निधन 25 जून को हुआ था। उनके पिता ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनके पुत्र के पार्थिव शरीर को 29 अगस्त को सुबह 10 बजे दफनाया जाएगा।

(एजेंसियां)
More from: samanya
939

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020