Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जैगर की जीवनी लिखने में दिलचस्पी नहीं

mick-jagger-musician-hollywood-24012014
24 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
रोलिंग स्टोंस बैंड के प्रमुख मिक जैगर की अपनी आत्मकथा लिखने में दिलचस्पी नहीं है। वह निश्चय ही अपना समय कुछ नया करने में बिताएंगे। 70 वर्षीय जैगर के सहयोगी केथ रिचर्ड्स वर्ष 2010 में अपनी जीवनी 'लाइफ' का विमोचन कर चुके हैं। जैगर आग्रह करते हैं कि अगर प्रशंसक उनकी बीती जिंदगी के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो उन्हें ऑनलाइन होना चाहिए।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जैगर ने कहा, "मेरे ख्याल से जीवनी की जरूरत से ज्यादा आपूर्ति हो रही है। मैं निश्चित रूप से कुछ नया कर रहा हूं। मैं निश्चित रूप से नई फिल्में, नई संगीत एलबम बनाऊंगा या यात्रा करूंगा। कोई अगर यह जानना चाहता है कि मैंने 1965 में क्या किया तो बिना पैसे खर्च किए विकिपीडिया पर देख सकता है।"

संगीत से अलग जैगर अपनी प्रोडेक्शन कंपनी जैग्ड फिल्म्स के मुखिया भी हैं।
More from: samanya
36146

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020