Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिथुन राशिफल 2019

मिथुन राशि के जातक के लिए यह वर्ष अति संवेदनशील रहेगा। पूरे वर्ष आपका ध्यान अस्थिर अवस्था में रहेगा। समस्याओं का मूल कारण खोजने में आप व्यस्त रहेंगे। आपका कोई करीबी आपसे वादा ख़िलाफ़ी कर सकता है। सेहत के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। हेल्थ इंडेक्स कुल 20% रहेगा। हाथ में चोट लगने के संकेत हैं। आपको दमा या साँस से जुड़ी हुई अन्य शिकायत हो सकती है। प्रायः आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसलिए सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के प्रति समर्पित रहेंगे। लोगों के बीच आपका आकर्षण बना रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार की वजह से अच्छे लिंक बनेंगे और अच्छे लोगों से मित्रता होगी। उस लिहाज से आपका हैप्पीनेस इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक रहेगा। करियर के लिहाज से यह वर्ष भी आपके लिए शुभ फल देगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शिक्षक, इतिहासकार, गाइड, फोटोग्राफर, व्याख्याता, उपदेशक व कंपनी प्रमोटर के लिए यह समय अति शुभ है।

उपाय

  • उच्च स्वास्थ्य के लिए पूजा घर में श्वेतार्क गणपति रखें ।
  • चांदी का अनबट पहनें या रेशम का सफेद धागा हाथ मे बांधे।
  • खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें।
  • घर की सजावट के लिए मोम बत्तियों का प्रयोग करें।

सुख शांति के लिए उपाय -

  • स्वयं की प्रसन्नता के लिए क्रिएटिव काम करें।
  • जनसेवा के लिए कुछ समय निकालें।
  • अपने प्रियजनों से संपर्क में रहें ।

उदाहरण - डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर

अब बात करते हैं जाने-माने डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर कि जिनका जन्म 25 मई को हुआ है। इस वर्ष करण जौहर का मूड अति संवेदनशील रहेगा। उनके अंदर इच्छाशक्ति की मात्रा अल्प रहेगी। वे बौद्धिक चुनौतियों का समाधान हेतु प्रयास करेंगे। इस वर्ष करण जौहर को खाँसी जुकाम होने की संभावना है। उनके हाथों में मामूली चोट भी लग सकती है। आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक करण जौहर का व्यवहार लोगों के प्रति व्यवस्थित रहेगा। स्वतंत्रता प्रिय करण जौहर अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय इस वर्ष सोच समझ कर लेंगे। इस वर्ष उनका करियर इंडेक्स 70% रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36853

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020