Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्वयं को खुशकिस्मत मानती हैं मृणाल

mrinal-dev-kulkarni-marathi-film-02042014
2 अप्रैल 2014
मुंबई|
अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने आगामी मराठी फिल्म 'येलो' में विशेष आवश्यकता वाले बच्चे की मां की भूमिका निभाई है। वह इस किरदार को निभाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महूसस करती हैं। महेश लिमये निर्देशित 'येलो' फिल्म विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बारे में है। फिल्म की कहानी 'गौरी गाडगिल' के किरदार पर केंद्रित है।

मृणाल ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "मैं फिल्म में गौरी की मां की भूमिका में हूं। मुझे फिल्म में अलग-अलग मनोभाव दिखाने का मौका मिला।"

उन्होंने कहा, "गौरी की मां का किरदार निभाने के लिए चुनी जाने पर, मैं स्वयं को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं।"

मृणाल का कहना है कि इस तरह के बच्चों के माता-पिता के लिए बच्चे का साथ देना और उन्हें चुनौतियों से लड़ने का सामना करना सिखाना जरूरी है।

'येलो' अभिनेता-फिल्म निर्माता रितेश देशमुख के प्रोडेक्शन हाउस की दूसरी मराठी फिल्म है। पहली फिल्म 'बालक पालक' थी। फिल्म में उपेंद्र लिमये, ऐश्वर्या नरकार, ऊषा नाडकर्णी और मृणाल कुलकर्णी भी हैं।
More from: samanya
36602

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020