Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुलायम का राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी से इंकार

mulayam refuse to comment the presidential election

15 जून 2012

आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को आगरा में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इंकार कर दिया।

पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर शोकसभा में शिरकत करने आगरा पहुंचे मुलायम ने कहा, "मैं यहां शोक सभा में शामिल होने आया हूं और मैं यहां राजनीति की कोई बात नहीं करूंगा।"

यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के मुद्दे पर अब वह तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ नहीं हैं, और क्या वह कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) के उम्मीदवार को समर्थन देने जा रहे हैं, मुलायम ने फिर दोहराया, "मैं यहां शोकसभा में शिरकत करने आया हूं।"

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के नाम पर वह और मुलायम एकजुट हैं।


 

More from: Khabar
31281

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020