Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरी फिल्में कभी फ्लॉप नहीं होंगी : साजिद खान

my movies will not flop

 
 19 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  निर्देशक साजिद खान का मानना है कि वह दर्शकों की पसंद को बखूबी समझते हैं, इसलिए उनकी फिल्में कभी फ्लॉप नहीं होंगी।


साजिद ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-5' की लांचिंग के दौरान कहा, "फिल्मों के साथ मेरी जिंदगी भी आगे बढ़ती है। मैं किसी फिल्म स्कूल में नहीं गया और न ही ड्रामा स्कूल में। फिल्में देखकर ही मैंने उसे बनाना सीखा है। मैं दर्शक बनकर अपनी फिल्म बनाता हूं। मैं जानता हूं कि दर्शक क्या चाहते हैं। यही वजह है कि मेरी फिल्में कभी फ्लॉप नहीं होंगी।"


साजिद के निर्देशन में बनी तीन फिल्में 'हे बेबी' (2007), 'हाउसफुल' (2010) और 'हाउसफुल 2: द डर्टी डोजेन' (2012) बॉक्स आफिस पर कमाल कर चुकी हैं।


उन्हें यकीन है कि 1983 की हिट फिल्म हिम्मतवाला का उनका रिमेक भी उनकी पूर्व की फिल्मों की तरह साबित होगी।


साजिद ने कहा, "मेरी सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं हैं और मैं ऐसी फिल्में बनाना जारी रखूंगा।"


उन्होंने दावा किया है कि हिम्मतवाला फुलहाउस रहेगी और पहले तीन दिन तो टिकट लेने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ेगी।

More from: Khabar
34121

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020