Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डोरोनिन ने नाओमी कैम्पबेल के लिए अंतरिक्षयान जैसा घर बनवाया

namoi have a good house

27 अक्टूबर 2012

मास्को। सुपर मॉडल नाओमी कैम्पबेल के पुरुष मित्र और व्यवसायी व्लादिस्लाव डोरोनिन ने उनके लिए मास्को में एक ऐसा घर बनवाया है जो अंतरिक्षयान की तरह नजर आता है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वर्ष 2008 से डोरोनिन के साथ समय व्यतीत कर रहीं कैम्पबेल शादी के बाद इस घर में रहेंगी।


यह घर मास्को के बाहर 2,650 वर्ग मीटर में फैला है जिसमें विलासिता की सारी चीजें जैसे फिनलैंड शैली का स्पा, तुर्की और रूसी शैली का स्नानागार शामिल हैं। इस घर को जाहा हदीद ने डिजायन किया है।


नाओमी, डोरोनिन की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक आयोजन की तैयारी कर रही हैं जो कि 4 नवम्बर से अगले चार दिन तक भारत के राजस्थान में सम्पन्न होगा।


 

More from: Entertainment
33538

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020