Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओडिशा में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमा

narendra-modi-prime-minister-09042014
9 अप्रैल 2014
भुवनेश्वर|
ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार शाम प्रचार अभियान थम गया। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में मतदाताओं को लुभाने की पुरजोर कोशिश की। राज्य की 21 लोकसभा एवं 147 विधानसभा सीटों पर एक साथ दो चरणों में क्रमश: 10 और 17 अप्रैल को मतदान होंगे। पहले चरण के अंतर्गत लोकसभा की 10 एवं विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान होगा।

पहले चरण के मतदान में प्रमुख प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों गिरधर गोमांग और हेमनंदा बिस्वाल के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।

राज्य के अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में राजस्व मंत्री सूर्य नारायण पात्रो, पूर्व मंत्री ए. यू. सिंहदेव और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जुआल ओरम, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के. वी. सिंहदेव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरसिंह मिश्रा शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
More from: Khabar
36647

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020