Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अगले साल शुरू होगा 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक : श्रीदेवी

next year remake of mr india will start

26 सितम्बर 2012


मुम्बई। अपने जमाने की हिट अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी एक सुपरहिट फिल्म 'हिम्मतवाला' के रीमेक को लेकर चुप्पी साध ली है लेकिन वह सम्भवत: अगले साल से शुरू हो रहे 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक को लेकर खासी उत्साहित हैं। 'हिम्मतवाला' के रीमेक के बारे में पूछे जाने पर श्रीदेवी ने चुप्पी साध ली और अगले सवाल का इंतजार किया। 1983 में प्रदर्शित इस फिल्म में श्रीदेवी और जीतेंद्र ने काम किया था।


निर्देशक साजिद खान ने अगस्त में 'हिम्मतवाला' की शूटिंग शुरू की थी। वासु भगनानी और यूटीवी मोशन पिक्चर्स इस फिल्म के सह निर्माता हैं। इसमें अजय देवगन और तमन्ना भाटिया को मुख्य भूमिका दी गई है।


इस बीच, श्रीदेवी ने अपने पति बोनी कपूर के निर्देशन में बन रही 'मिस्टर इंडिया' के रीमेक को लेकर बहुत कुछ बोलने से इंकार कर दिया।


उन्होंने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। सबकुछ पटकथा पर निर्भर करता है। अगर वह तैयार है तो बोनी एक साथ पांच फिल्में करने की क्षमता रखते हैं। फिलहाल पटकथा पर काम चल रहा है।"


 

More from: Khabar
33057

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020