Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नील नितिन मुकेश ने तैयार की छह गानों की धुन

niel-nitin-create-music
20 फरवरी 2013

मुम्बई। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक फिल्म के लिए छह गानों की धुन तैयार की है और इन्हें रिकार्ड भी किया है। नील ने मंगलवार को यहां वॉक्सवेगन कॉफी टेबल बुक के लांच के मौके पर कहा, 'मैं गानों की धुन भी बनाता हूं। मैं पियानो बजाता हूं। हाल ही में मैंने एक फिल्म के छह गानों की धुन बनाकर उनकी रिकार्डिग की है। मैं अभी इसके बारे में बात नहीं कर सकता। इस साल के अंत या अगले साल शायद इन गानों को सुन सकें।'

नील ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं जिसका संगीत से गहरा रिश्ता रहा है। वह महान गायक मुकेश के पोते हैं और उनके पिता नितिन मुकेश भी गायक थे। इस बीच उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म '3जी' में अपने किरदार के बारे में कहा कि इसके गिरगिट की तरह कई रंग हैं। 'किरदार एक है लेकिन इसके कई रुपरंग हैं। यह गिरगिट की तरह है जो मौसम के अनुसार रंग बदलता है।'

शीर्षक आनंद और शांतनु रे छिब्बर निर्देशित '3जी' में सोनल चौहन भी हैं और यह 15 मार्च को रिलीज होगी।
More from: samanya
34588

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020