Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

निगेला लॉसन के पूर्व पति का रूमानी ब्रेक

nigella-lawson-hollywood-14022014
14 फरवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
अंतर्राष्ट्रीय तौर पर मशहूर रसोइया निगेला लॉसन के पूर्व पति चार्ल्स साची अपनी नई प्रेमिका फैशन सलाहकार ट्रिनी वूडाल को स्पेन में कए रूमानी ब्रेक पर ले गए। विज्ञापन जगत की मशहूर हस्ती चार्ल्स ने अपनी नई प्रेमिका का 50वां जन्मदिन कला संग्रहालय घूमकर और एक शानदार रेस्त्रों में खाना खाकर मनाया।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक, ट्रिनी ने इंस्टाग्राम पर चार्ल्स के साथ मेड्रिड में नाश्ता करते हुए अपनी एक तस्वीर डाली है, जिसका शीर्षक है 'आधी सदी'।

एक अन्य तस्वीर में वह काले और सफेद रंग के टॉप में नजर आईं।

उन्होंने एक गैलरी की सैर की और अपने पूर्व पति जॉनी एलिचाओफ के साथ हुई अपनी 10 वर्षीया बेटी लिला की तस्वीरें भी साझा की।

70 वर्षीय चार्ल्स पिछले साल निगेला से अलग हुए थे। इसके बाद ट्रिनी ने उनके साथ डेटिंग शुरू की थी।
More from: samanya
36263

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020