Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मायावती के खिलाफ साजिश नहीं : भाजपा

no conspiracy against maya


6 जुलाई 2012

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ साजिश रचने के आरोपों को खारिज कर दिया। मायावती को भ्रष्टाचार के एक मामले में शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "बसपा द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं है। वर्ष 2003 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार कुछ महीने के लिए ही बनी थी। तब से पिछले आठ सालों से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार है, जिसे मायावती समर्थन दे रही हैं।"

बसपा का आरोप है कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मायावती के खिलाफ आरोप वर्ष 2003 की भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार की साजिश हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मायावती के खिलाफ इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच रद्द कर दी।

न्यायमूर्ति पी. सथासिवम की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने मायावती के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द करते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति मामले में मायावती के खिलाफ दर्ज एक और एफआईआर अवैध है और यह सीबीआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।


 

More from: Khabar
31670

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020