Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरे साथ कोई भी डेट के लिए तैयार नहीं था : विक्टोरिया

no one was ready for date to with me victoria


24 दिसम्बर 2012
 
लंदन।गायिका और फैशन डिजायनर विक्टोरिया बेकहम के अनुसार अपने बैंड 'स्पाइस गर्ल्स' के माध्यम से जब वह पहली बार मशहूर हुई तब कोई उनके साथ डेट पर जाना नहीं चाहता था। विक्टोरिया ने आईटीवी स्पेशल 'स्पाइस गर्ल्स स्टोरी : वीवा फॉरएवर' में बताया, "एक समय वह भी था जब किसी ने एक बार लिखा था कि हर महिला हमारी तरह बनना चाहती है और हर पुरूष हमारे साथ डेट पर जाना चाहता है। लेकिन इसके बावजूद मेरे साथ डेट पर जाने के लिए कोई भी तैयार नहीं था"


उन्होंने बताया कि उन्हें पॉश स्पाइस के नाम से बुलाया जाने लगा था क्योंकि वह मंहगे कपड़ों और मंहगे होटलों में जाना पसंद करती थीं। उनकी छवि ऐसी ही थी और वह कभी मुस्कुराती भी नहीं थी।


ज्ञात हो कि विक्टोरिया ने फुटबॉलर डेविड बेकहम से विवाह किया है।


 

More from: Entertainment
34178

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020