Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गैर कानूनी आव्रजन मामला : पूर्व क्रिकेटर पुलिस गिरफ्त में

Non - legal immigration racket arrested former cricketer

27 अप्रैल 2011

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को पुलिस ने गैर-कानूनी आव्रजन धंधा चलाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

भारतीय रेलवे के बल्लेबाज मार्टिन ने भारत के लिए 10 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। गुजरात के रहने वाले मार्टिन को दिल्ली के यमुना पार इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त आर. ए. संजीव ने बताया कि मार्टिन द्वारा आव्रजन का गैर-कानूनी धंधा चलाने का मामला उस वक्त सामने आया जब एक फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले शख्स से पूछताछ की गई।

उसने पुलिस को बताया कि मार्टिन ने राजेंद्र भिखू भाई पटेल और जनक लाल भोगी राज पंचोली की मदद से 2004 में सात लाख रुपये लेकर उनकी ब्रिटेन की यात्रा का प्रबंध किया था।

संजीव ने बताया, "बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उसे (मार्टिन को) गिरफ्तार किया गया। उसे द्वारका अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।"

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय मार्टिन की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर चुका है। उसके बारे में जानकारी देने वालों को दिल्ली पुलस ने 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

मार्टिन पर इससे पहले 2004 में भी युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को ब्रिटेन ले जाने और उनमें से एक को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से वहां ठहराने का आरोप है। ब्रिटेन से नीलेश पटेल नाम के उस व्यक्ति को वापस भारत भेज दिया था। उसने भी मार्टिन को इस धंधे का मुख्य सरगना बताया था।

More from: Khabar
20318

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020