Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब बनना चाहिए अश्वेत जेम्स बांड : नाओमी हैरिस

now make black james bond naomi harris

 
26 अक्टूबर 2012

लंदन।  अभिनेत्री नाओमी हैरिस का कहना है कि इंग्लिश अभिनेता इदरिस एल्बा को जेम्स बांड की भूमिका के योग्य समझा जाना चाहिए। बांड श्रृंखला की आगामी फिल्म 'स्काईफॉल' में बांड गर्ल की भूमिका अदा करने वाली हैरिस ने इस बात की पुष्टि की कि एल्बा ने बांड श्रृंखला के निर्माताओं से मुलाकात की है और डेनियल क्रेग के इस श्रृंखला से हटने के बाद उन्हें यह भूमिका मिल सकती है।


वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने हैरिस के हवाले से लिखा है, "एल्बा में अश्वेत जेम्स बांड बनने के गुण हैं। ऐसी सम्भावना है कि आने वाले दिनों में उन्हें यह भूमिका मिले।"


हैरिस ने कहा कि वह बांड के रूप में एल्बा की पक्षधर हैं क्योंकि उन्होंने एल्बा के साथ हाल ही में काम किया है और उनका मानना है कि वह इस भूमिका के काबिल हैं।

 

More from: Entertainment
33523

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020