Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओबामा की रैली में बंदूकधारी की उपस्थिति से खतरे की आशंका

वाशिंगटन, 18 अगस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सभाओं में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यक्ति को राइफल के साथ देखा गया है। इससे अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

इस महीने के आरंभ में आई रिपोर्टों के अनुसार ओबामा हर रोज हत्या की करीब 30 धमकियों का सामना करते हैं।

एरिजोना के फोनिक्स में सोमवार को विदेशों में युद्ध में हिस्सा ले चुके पूर्व सैनिकों को ओबामा ने संबोधित किया। इस दौरान सम्मेलन स्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच एक व्यक्ति कंधे पर राइफल लटकाए घूम रहा था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार क्रिस नाम से पहचाना गया वह व्यक्ति एक पिस्तौल भी लिए हुए था। रिपोर्टों के अनुसार ओबामा के स्वास्थ्य सुधारों का समर्थन कर रहे लोगों से इसे गर्मागर्म बहस करते भी देखा गया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने हालांकि कहा कि सादे कपड़ों में खुफिया अधिकारी बंदूकधारी की निगरानी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि एरिजोना में खुलेआम हथियार लेकर चलने की अनुमति है।

ओबामा की सभाओं में कुछ हफ्तों के भीतर हुई यह दूसरी घटना है। पिछले सप्ताह न्यू हैम्पशायर में एक टाउनहाल बैठक के दौरान भी एक व्यक्ति हथियार के साथ आया था। न्यू हैम्पशायर में भी लोगों को खुलेआम हथियार लेकर चलने की अनुमति है।


(IANS)

 

More from: Khabar
907

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020