Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऑस्कर नामित वृत्तचित्र निर्देशक की मिसराता में मौत

oscar-nominated-film-director-tim-hithrington-killed-in-misrata-04201121

21 अप्रैल 2011     

वाशिंगटन। लीबिया में सरकारी सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच जारी घमासान लड़ाई के बीच एक मोर्टार हमले में ऑस्कर नामित वृत्तचित्र फिल्म निर्देशक टिम हीथरिंग्टन की मौत हो गई। हमले के समय हीथरिंग्टन लड़ाई की कवरेज कर रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लीबिया के मिसराता शहर में गोलाबारी में 41 वर्षीय हीथरिंग्टन की मौत हो गई। वह अमेरिकी पत्रिका 'वैनिटी फेयर' के लिए काम कर रहे थे।

हीथरिंग्टन की सह-निर्देशन में बनी वृत्तचित्र फिल्म 'रेसट्रीपो' साल 2011 के ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के लिए नामांकित हुई थी। फिल्म अफगानिस्तान की एक चौकी पर तैनात अमेरिकी सैनिकों की कहानी बयां करती है।

हीथरिंग्टन को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों से जुड़ी तस्वीरे पेश करने के लिए 'वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर' सम्मान दिया गया था।

हीथरिंग्टन का जन्म लीवरपूल में हुआ था और उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी।

More from: samanya
20187

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020