Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नृत्य करने को बेताब शारदा

pallavi-sharda-bollywood-22012014
22 जनवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री पल्लवी शारदा नृत्य करने को बेताब हैं। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। फिल्म 'बेशर्म' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पल्लवी को लगता है कि 'आइटम नंबर' शब्द नकारात्मक लगता है। उन्होंने कहा, "बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अतिथि नर्तकियों के रूप में कुछ खूबसूरत गानों में नृत्य कर रही हैं। मैं दिलचस्प गाने में नृत्य करना पसंद करूंगी। वास्तव में यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं तड़प रही हूं।"

'बेशर्म' अभिनय कश्यप की दूसरी फिल्म थी, लेकिन यह असफल रही। पल्लवी को इसके असफल होने का अफसोस नहीं है।

25 वर्षीया पल्लवी ने कहा, "मैंने वह प्रस्तुति दी जो मेरा निर्देशक मुझसे चाहता था, लेकिन फिल्म को मिली आलोचना आश्चर्य की बात थी..आलोचना पूरी फिल्म को लेकर हुई, लेकिन मैं आसान निशाना थी, क्योंकि में नई थी। लेकिन यह मेरे साथ घटित हुई सर्वश्रेष्ठ बात थी और मुझे यह फिल्म करने का पछतावा नहीं है।"
More from: samanya
36127

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020