Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

परेश सफलता के लिए जरूरी मानते हैं विपणन

paresh believe requires marketing for sucess

 22 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल का मानना है कि सफलता के लिए फिल्मों का अच्छा होना जरूरी है लेकिन प्रचार एवं विपणन का भी अपना महत्व है। परेश ने अपनी आगामी फिल्म 'टेबल नं 21' के संगीत के जारी होने के मौके पर कहा कि बाजार में टिके रहने के लिए आक्रामक विपणन रणनीति की जरूरत है।


'टेबल नं 21' की पटकथा एवं निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म में राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई भी हैं। यह फिल्म चार जनवरी को प्रदर्शित होगी।


परेश ने कहा, "आज विपणन आक्रामक हो गया है। इसलिए यदि आप आज बाजार में टिकना चाहते हैं तो आप को इसे करना ही होगा। मैं इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया में फिल्म का प्रचार करना चाहता हूं। मेरा मानना है कि यह सार्थक है।"


 

More from: Khabar
34159

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020