Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पटना का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

patana tempperature across of 43-c

  
16 मई 2012

पटना। पटना सहित बिहार के सभी इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप के कारण दोपहर को राजधानी की सड़के वीरान हो जाती हैं। मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा जब पटना का पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डी़ सी़ गुप्ता ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वर्ष पिछले 10 वषरें के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 वर्ष के दौरान सबसे अधिक तापमान 29 मई 2005 को रिकॉर्ड किया गया था जब पटना का अधिकतम तापमान 45 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

More from: Khabar
30749

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020