11 जुलाई 2012
कोलकाता। पिछले 26 दिनों तक जेल में रहने के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण विजेता रहीं खिलाड़ी (एथलीट) पिंकी प्रमाणिक को उत्तर 24 परगना जिले के सुधार गृह से बुधवार को रिहा कर दिया गया।
पिंकी को, पुरुष होने और कथित दुष्कर्म के आरोप में न्यायिक हिरासत में रखा गया था। उन्हें मंगलवार को जमानत दे दी गई थी।
प्रमाणिक को दमदम स्थित केंद्रीय सुधारगृह में रखा गया था। पिंकी 15 जून से न्यायिक हिरासत में थीं।
प्रमाणिक ने तीन वर्ष पूर्व एथलेटिक्स से सन्यास ले लिया था। उन्होंने 2006 में कतर के दोहा में हुए एशियाई खेलों में चार सौ मीटर दौैड़ में स्वर्ण पदक जीता था और उसी वर्ष मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता था।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।