Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पुलिसकर्मियों पर 2 लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप

policemen-raped-2-girls-07201106

6 जुलाई 2011

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दो नाबालिग लड़कियों ने पांच पुलिसकर्मियों पर थाने के अंदर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

करीब 14 साल की दो लड़कियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि मऊरानीपुर पुलिस थाने के अंदर मंगलवार को उनका सामूहिक बलात्कार किया गया।

लड़कियों के मुताबिक मऊरानी रेलवे स्टेशन पर कुछ शोहदों द्वारा छेड़खानी करने के बाद पहले उन्होंने दो पुलिसकर्मियों से सम्पर्क किया। पुलिसकर्मी शोहदों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर दोनों को थाने ले गए। बाद में दोनों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ लड़कियों का बलात्कार किया।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए. सतीश गणेश ने बुधवार शाम को यहां संवाददाताओं से कहा, "फिलहाल हम लड़कियों द्वारा लगाए जा आरोपों से इंकार नहीं कर रहे हैं। बिना जांच पूरी हुए अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना थाने के अंदर हुई या कहीं बाहर।"

गणेश ने कहा, "घटना की जांच की जा रही है। घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी।"

More from: Khabar
22522

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020