Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाहिद संग दोबारा काम करना चाहते हैं प्रभुदेवा

prabhu-deva-bollywood-07112013
7 नवंबर 2013
मुंबई|
कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा अभिनेता शाहिद कपूर की नृत्य कला और ऊर्जा से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके साथ जल्द ही दूसरी फिल्म करना चाहते हैं। शाहिद ने प्रभुदेवा के निर्देशन वाली फिल्म 'आर..राजकुमार' में काम किया है। प्रभुदेवा ने बुधवार को फिल्म के संगीत लांच पर पत्रकारों को बताया, "यह एक शानदार अनुभव रहा। मैं उनके साथ जल्द ही दोबारा काम करना चाहूंगा। जब शाहिद व्यस्त नहीं होंगे तब हम फिर से साथ काम करेंगे।"

प्रभुदेवा ने कहा कि शाहिद ने फिल्म में हर वह चीज की, जो उन्होंने उनके लिए तय की थीं।

उन्होंने कहा, "हम जो भी उन्हें बताते थे, हमें पता था कि वह कर लेंगे। चाहे वह 'गंदी बात' हो 'साड़ी के फॉल सा' हो, उनका नृत्य और उनकी ऊर्जा कमाल की है। उनके साथ काम करना हमारे लिए काफी आसान हो गया।"

'आर.. राजकुमार' में सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद ने भी काम किया है। फिल्म छह दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।
More from: samanya
35533

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020