Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रणब ने सोनिया गांधी से मुलाकात की

pranab meets sonia

14 जून 2012

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आगामी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर चर्चा हुई।

प्रणब सुबह 10 बजे के आसपास सोनिया के 10, जनपथ स्थित आवास पर पहुंच गए थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रणब को राष्ट्रपति व हामिद अंसारी को उप राष्ट्रपति बनाए जाने के सोनिया के फैसले को लगभग अस्वीकार कर दिए जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई।

ममता व मुलायम ने राष्ट्रपति पद के अपने उम्मीदवार के रूप में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का नाम सुझाया है।

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने भी सोनिया से मुलाकात की।

More from: samanya
31248

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020