Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में मानसून पूर्व बारिश की सम्भावना

pre mansson rain possibilty in uttar pradesh

20 जून 2012

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मंगलवार को राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मानसून पूर्व बारिश की सम्भावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि 24 जून तक राज्य में मानसून आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, इलाहाबाद का 37.9 डिग्री और कानपुर का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

More from: Khabar
31336

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020