Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

Exclusive- मिलन टॉकीज के बारे में प्रियंका को कुछ नहीं पता

prinyika-chopara-23082013
23 Aug, 2013
मिलन टॉकीज फिल्म में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करने की बात पर प्रिंयका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए हां की थी लेकिन फिल्म के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता कि क्या चल रहा है। प्रिंयका चोपड़ा ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले तिग्मांशू धूलिया ने उनसे मिलन टॉकीज के बारे में बात की थी और प्रिंयका ने उन्हें हां भी की थी लेकिन उसके बाद उनकी एकता से अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। प्रिंयका का कहना है कि उन्हें इस बारे में एकता से बात करनी है कि आखिर हो क्या रहा है। मिलन टॉकीज में प्रिंयका और शाहिद कपूर को एक साथ देखने की कई सारी खबरें सुर्खियां बना रही हैं। लेकिन प्रिंयका को खुद नहीं पता कि ये फिल्म बन भी रही है या नहीं। प्रिंयंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो मिलन टॉकीज फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म के लिए कबका हां भी कर दी थी लेकिन पता नहीं क्यों एकता कपूर से अभी तक उनकी बात नहीं हुई। प्रिंयका चोपड़ा ने कहा ये बहुत आश्चर्य की बात है कि फिल्म को लेकर मुझे कुछ भी खबर नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मेरी अभी तक एकता से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। करीब डेढ़ साल पहले मेरी तिग्मांशू से बात हुई थी और मैं ये फिल्म भी करने वाली थी। लेकिन उसके बाद मेरी इस बारे में कुछ भी बात नहीं हुई। लेकिन मुझे अब इस बारे में बात करनी और जानना है कि आखिर क्या हो रहा है।
प्रिंयका चोपडा़ की इस साल एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं और इनका सिलसिला अगले साल की शुरुआत तक जारी रहेगा। प्रिंयका चोपडा़ का कहना है कि वो अपने काम को लक्ष्मी की तरह मानती हैं और उन्हें अपने काम में व्यस्त रहना ही पसंद है। प्रिंयका चोपडा़ ने ये भी कहा कि उन्हें सिंगिग के अलावा किसी वाद्य यंत्र को बजाने भी सीखना है खासौतर पर वो गिटार बजाना सीखना चाहती हैं।

More from: Khabar
35005

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020