Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका बना रहीं गीतों की सूची

priyanka-chopra-bollywood-20122013
20 दिसंबर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नववर्ष पर चेन्नई में अपने प्रशंसकों को एक यादगार शाम देने की तैयारी कर रही हैं। यह अभिनेत्री-गायिका अपनी लाइव प्रस्तुति के लिए गानों की सूची बना रही है। उनकी यह प्रस्तुति पार्क हयात होटल में होगी। प्रियंका का कहना है कि वह नववर्ष में स्टाइल में कदम रखना चाहती हैं।

प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "पार्क हयात चेन्नई में नववर्ष की संध्या पर अपनी प्रस्तुति के लिए गानों की सूची बना रही हूं। इस बात का ख्याल रख रही हूं कि हम नववर्ष में स्टाइल में कदम रखें। आपसे वहां मिलती हूं।"

वर्ष 2012 में अपने पहले गाने 'इन माय सिटी' को जारी करने के बाद प्रियंका ने इस साल अपना दूसरा अंतर्राष्ट्रीय गाना 'इग्जॉटिक' जारी किया। इस गाने में रैपर पिटबुल भी दिखाई दिए थे।
More from: samanya
35887

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020