Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरा जीवनसाथी मेरे स्वभाव का हो : प्रियंका

priyanka-chopra-bollywood-30112013
30 नवंबर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास अपने भावी जीवनसाथी में होने वाले गुणों की एक लंबी सूची है। उनका कहना है कि उनका जीवनसाथी उनके जैसे स्वभाव वाला होना चाहिए। प्रियंका शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड 'गेस' के नए चेहरे के रूप में प्रस्तुत की गईं। उन्होंने कहा, "मेरी सूची बहुत लंबी है और बहुत ऊंचे मापदंड हैं। मेरा जीवनसाथी एक सज्जन पुरुष होना चाहिए। उसे बुद्धिमान होना चाहिए, थोड़ा मजाकिया होना चाहिए, जिसका मैं सम्मान करूं। वह मौज-मस्ती पसंद हो, खूबसूरत हो, मेरे जैसा हो।"

प्रियंका ने कहा कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि उनका साथी अभिनेता है या नहीं। उन्होंने कहा, "वह एक सफल इंसान होना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि वह अभिनेता है या नहीं। मैं ऐसे इंसान की इज्जत नहीं कर सकती जो अपनी जिंदगी में सफल नहीं है।"

प्रियंका जल्द ही यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म 'गुंडे' में नजर आएंगी।
More from: Khabar
35716

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020