Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाहरुख ने दी सिंधू को बधाई

pusarla-venkata-sindhu-10082013
10 अगस्त 2013
नई दिल्ली|
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने चीन के क्वांगचो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दौरान महिलाओं के वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को बधाई दी है। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "सिंधू को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया है। प्रकाश पादुकोण ने पहले यह किया था और अब आपने यह कर दिखाया। अभी और आगे जाना है, खेल बरकरार रखिए।"

सिंधू को सेमीफाइनल में विश्व की नंबर तीन खिलाड़ी थाइलैंड की रातचानोक इंतानोन के हाथों शनिवार को हार का मुंह देखना पड़ा।

यह विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत को तीसरा और महिला एकल वर्ग में मिला पहला पदक है। इससे पहले प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में पुरुष एकल में और 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
More from: Khabar
34931

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020