Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जिसका जनाधार होगा टिकट भी उसी को : राहुल गांधी

rahul-gandhi-in-up

30 अप्रैल 2011

हमीरपुर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उन्हीं को टिकट देगी जिनका अपने क्षेत्र में जनाधार होगा।
 
वह दो दिवसीय बुंदेलखण्ड क्षेत्र के दौरे पर हैं। उरई में राहुल से मिलने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई भी हो गई।

कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार को यहां युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हीं लोगों को टिकट देगी जिनका अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार होगा।"

राहुल ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा ही देश के राजनीति परिदृश्य को बदल सकते हैं। कार्यकर्ताओं से करीब एक घंटे के संवाद के दौरान राहुल ने उनसे कहा कि वे जमीनी स्तर पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।

दो दिवसीय बुंदेलखण्ड क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे राहुल हमीरपुर के बाद सड़क मार्ग से जालौन के उरई कस्बे गए और यहां भी उन्होंने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कि राहुल करीब एक घंटे तक युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में मौजूद रहे। यहां से वह झ्झांसी के लिए रवाना हो गए।

उरई में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई हो गई। पुलिस अधीक्षक एन.चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, "जैसे ही राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ मिलने के लिए उनके वाहन के पास पहुंच गई। रास्ता बनाने के लिए हल्का बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओं की भीड़ को हटाया गया।"

वहीं झांसी में देर शाम को राहुल गांधी के काफिले के निकट भैंसों के आने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतीश गणेश ने संवाददाताओं से कहा, "हमें जानकारी मिली कि कचहरी चौराहे के पास सड़क किनारे कुछ भैंसें मौजूद थीं जो राहुल गांधी के काफिले का हूटर सुनकर सड़क की तरफ बढ़ने की कोशिश रही थीं, लेकिन उन्हें सड़क पर आने से पहले ही भगा दिया गया।"

राहुल की सुरक्षा में किसी तरह की 'सेंध' से साफ इंकार करते हुए गणेश ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

ज्ञात हो कि राहुल गांधी शनिवार को बांदा में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संबो

More from: Khabar
20381

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020