Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'आशिकी 2' में विशेष भूमिका नहीं चाहते राहुल रॉय

rahul roy not wants to special role in aashiqui 2

17 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिनेता राहुल रॉय की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' भट्ट कैम्प द्वारा एक बार फिर से बनाई जा रही है। लेकिन राहुल फिल्म में अपनी कोई विशेष उपस्थिति दर्ज नहीं करना चाहते हैं और वह यह भी मानते हैं कि उनकी मौजूदगी से रिमेक को कोई फायदा नहीं होगा। 44 वर्षीय अभिनेता ने दिवंगत फिल्म निर्देशक सुल्तान अहमद की याद में मुम्बई एक फैशन शो के मौके पर कहा, "मैं समझता हूं कि केवल नए कलाकार को भूमिका में लिया जाना चाहिए क्योंकि 'आशिकी' की खासियत एक नया लड़का था, जिसकी कोई छवि नहीं थी।"


जब राहुल से पूछा गया कि वह 'आशिकी 2' में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, "मैं ऐसा नहीं करना चाहता। उस वक्त के राहुल रॉय और आज के राहुल में बहुत अंतर है। 22 वर्षो बाद पुरानी मासूमियत कभी वापस नहीं आ सकती।"


मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'आशिकी 2' में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ही कलाकार फिल्मों में काम कर चुके हैं।


 

More from: Khabar
32330

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020