Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ज्यादातर रीमेक मूल फिल्म जितने अच्छे नहीं होते : राहुल रॉय

rahul roy talking about remake movie

 
19 नवंबर 2012

मुंबई।  नब्बे के दशक की हिट फिल्म 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय का मानना है कि ज्यादातर रीमेक मूल फिल्म जितने अच्छे नहीं होते।  मुंबई में 'एक्शनटेक इंडिया' के लांच पर 44 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "आप खुद से यह सवाल पूछिये कि क्या कोई भी रीमेक मूल फिल्म जितनी अच्छी हो सकती है? मुझे नहीं लगता कि रीमेक में असल फिल्म की पूरी कहानी होती है, कुछ तो भिन्नता होती ही है।"


नई 'आशिकी' भट्ट बैनर के 'विशेष फिल्म' तले बन रही है, जिसे मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।


राहुल आनेवाली फिल्म के लिए शुभकामनाओं के साथ कहते हैं, "जब मैंने आशिकी की थी तब मैं डरा हुआ था और आज भी इसके रीमेक के रिस्पांस को लेकर डरा हुआ हूं। मोहित अच्छे निर्देशक हैं। मेरी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं।"

 

More from: Khabar
33748

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020