Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राज कपूर से प्रेरणा लेते हैं राजपाल

rajpaal inspire from late rajkapoor


25 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  फिल्म 'अता पता लापता' से अभिनेता से निर्देशक और निर्माता बने राजपाल यादव का कहना है कि राज कपूर रचनात्मकता के शिक्षक थे और वह उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। राजपाल (41 वर्ष) ने एक साक्षात्कार में बताया, "अगर मैं एक इंसान का चयन करता हूं , जो राजपाल को प्रेरणा देता है, तो वह राज कपूर साहब हैं। राज कपूर साहब ने जिस तरह से निर्देशन और अभिनय किया, मैं नहीं समझता कि वर्तमान में कोई वहां तक पहुंच सकता है। वह थिएटर पृष्ठभूमि से सम्बंध रखते थे। मैं उन्हें रचनात्मकता का शिक्षक मानता हूं।"


उन्होंने कहा, "मैंने 'आग', 'आवारा', 'तीसरी कसम', 'जागते रहो', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्मों में उनका काम देखकर बहुत सीखा है। उन्होंने मनोरंजन की हर सतह में प्रवेश करने की कोशिश की।"


अपने करियर की शुरुआत में हास्य अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने वाले राजपाल ने बाद में 'मैं, मेरी पत्नी और वो' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों में गम्भीर कि रदार निभाने की कोशिश भी की।


'अता पता लापता' में राजपाल के अलावा आशुतोष राणा, असरानी, विजय राज, यशपाल शर्मा, गोविंद नामदेव और दिवंगत दारा सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म दो नवम्बर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
33510

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020