Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राखी सावंत की इच्छा, बाबा रामदेव के गले में डालें वरमाला

rakhi and baba ramdev

29 जुलाई 2011

मुंबई। यह दृश्य अद्भुत होगा अगर बिंदास राखी सावंत योग गुरु स्वामी रामदेव के गले में वरमाला डाल दें। ऐसा होना लगभग असंभव है लेकिन राखी सावंत ने कई टेलीविजन चैनलों के कल्पनाशील पत्रकारों को इस तरह के दृश्य सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। आखिर राखी ने साफ साफ कहा है कि वो स्वामी रामदेव से शादी करना चाहती हैं। बाबा रामदेव राजी हों तो वह इस बात के लिए स्वंयवर रचा सकती हैं,जहां बाबा रामदेव इकलौते प्रतियोगी होंगे।

दिलचस्प है कि कल तक बाबा रामदेव को पाखंडी और चरित्रहीन बताने वाली राखी सावंत का अब अचानक मूड बदल गया है। मूड क्या दिल भी बदल गया। दिल रामदेव पर आया है और नज़र पब्लिसिटी पर। तो राखी को मालूम है कि पब्लिसिटी कैसे हासिल की जाती है। उन्हें इसका खासा तजुर्बा है। और एक बार फिर रिएलिटी शो में हाथ आजमाने जा रही राखी ने यह विवाद देकर फिर पब्लिसिटी हासिल कर ली है।

राखी ने नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि पहले उनकी इच्छा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के साथ शादी करने की थी लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि उनकी मां सोनिया गांधी के सामने उनकी दाल नहीं गलेगी। उनके मुताबिक बाबा रामदेव के साथ उनकी अच्छी गुजर सकती है।

अब,सवाल यही है कि राखी सावंत का दिल फेंकू यह प्रकरण कितने दिनों तक चलेगा। शायद, तभी तक जब तक उन्हें पब्लिसिटी का नया फंडा न मिल जाए।

More from: samanya
23182

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020