Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'द अटैक्स..' का पृष्ठभूमि संगीत जारी करेंगे वर्मा

ramu-will-relase-background-music-of-the-attacks
21 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा जल्द ही अपनी फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' का पृष्ठभूमि संगीत 'द साउंड ऑफ 26/11' जारी करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का संगीत भी जारी किया है। फिल्म 2008 में मुम्बई पर हुए आतंकी हमलों पर आधारित है, जिसमें लगभग 166 लोगों की जान गई थीं।

फिल्म में दिखाया गया है कि 26 नवंबर, 2008 के मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों ने किस प्रकार शहर में प्रवेश किया और हमले को अंजाम दिया। वर्मा ने इस आतंकवादी हमले को अंजाम देने वालों में से एक पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की फांसी का दृख्य भी फिल्माया है।

अभिनेता नाना पाटेकर, संजीव जयसवाल और अन्य कलाकारों ने फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
More from: Khabar
34598

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020