Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भाई-बहन बन रुपहले पर्दे पर उतरेंगे रणबीर-करीना

ranbir kareena play brother sister in zoya flim

27 जुलाई 2012

मुंबई। रुपहले पर्दे पर रणबीर कपूर और करीना कपूर को एक साथ एक फ्रेम में देखने की दर्शकों की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। जोया अख्तर ने यह बी़ड़ा उठा लिया है। निर्देशक जोखा अख्तर की अगली फिल्म में रणबीर-करीना एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, लेकिन दोनों का साथ काम करना अब लगभग फाइनल है। जोया ने दोनों को इस बात के लिए राजी कर लिया है। असल जिंदगी में चचेरे भाई बहन रणबीर-करीना जोया की फिल्म में भाई बहन के किरदार में ही दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अलगे साल शुरु होने की संभावना है।


भाई-बहन का रोमांटिक किरदार में आना न तो दर्शकों को भाएगा और न ही इन दोनों के लिए सहज होगा। यह बात करीना और रणबीर पहले ही कई बार कह चुके हैं। लेकिन जोया ने भाई-बहन की भूमिका वाले किरदार अपनी फिल्म के लिए खोज लिए। जोया ने तलाश फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीना को फिल्म की कहानी सुनाई थी और उन्हें यह बहुत पसंद आई थी। रणबीर को भी फिल्म की कहानी और अपना किरदार बहुत पसंद आया है।


वैसे,माना यह जा रहा है कि जोया अख्तर अपनी और भाई फरहाने के रिश्तों पर एक फिल्म बनाना चाहती थीं और उसी की कहानी उन्होंने रणबीर करीना को सुनाई थी, जो दोनों को पसंद आई। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। वैसे तो इस विषय पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन आज के जवां दिलों की धड़कन माने जाने वाले रणवीर व करीना को भाई बहन के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।


करीना और रणबीर फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। करीना ने कहा, इसकी स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। यह फिल्म अलग है।


 

More from: Khabar
32062

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020