Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रणवीर और अर्जुन की कोलकाता में गलबहियां

ranvir-arjun-in-kolkata-0307201309871111
6 मार्च 2013

कोलकाता। 'गुंडे' के रणवीर कपूर और अर्जुन कपूर अपने बीच न जमने की अफवाह को धता बताते हुए सेट के बाहर कोलकाता की खुली हवा में गलबहियां डाले घूम रहे हैं। रणवीर ने मंगलवार को कोलकता में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया, "अर्जुन पूरे दिन मुझे अपनी बातों से गुदगुदाता रहता है। काम करने के लिए वह मेरा चहेता सहनायक है। उसमें गजब का हास्यबोध है। यह एक ऐसा गुण है जिसकी सबसे ज्यादा मैं तारीफ करता हूं।" 

रणवीर कपूर ने 2010 में रिलीज अपनी पहली फिल्म 'बैंड बाजा और बारात' से शोहरत बटोरी थी। वे कोलकाता में 'गुंडे' की शूटिंग के लिए आए हैं। यह एक एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म के पटकथा लेखक और निर्देशक अली अब्बास जफर और निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।

इस फिल्म में मुख्य नायिका प्रियंका चोपड़ा हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

रणवीर के जोड़ीदार अर्जुन ने कहा, "यहां स्पष्ट करना मेरे लिए बड़े अवसर की बात है। बहुत अच्छा अनुभव रहा। हमदोनों के बीच जबर्दस्त केमेस्ट्री है।"

रणवीर की खेल भावना को कबूलते हुए अर्जुन ने कहा कि साथ में काम करने का मजा किसी 'ख्वाब' जैसा है।

इस फिल्म में इरफान की भी भूमिका है। वे जल्दी ही शूटिंग के लिए यहां आने वाले हैं।
More from: samanya
34669

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020