Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'चक्रव्यूह' में है असली एक्शन : अब्बास

real action in chakravyuh


11 अक्टूबर 2012
 
मुम्बई।  फिल्म 'चक्रव्यूह के एक्शन निर्देशक अब्बास अली मोघुल का कहना है कि इस फिल्म के एक्शन दृश्य असली हैं और हर एक्शन दूसरे से अलग है। अब्बास ने एक साक्षात्कार में कहा, "हमने इसे यथार्थपरक बनाया है, इसमें तार का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें आठ और नौ ऐसे बड़े एक्शन दृश्य हैं जिनमें गोलियां चलाई गई हैं। लेकिन अगर हर दृश्य में गोलियां चलाई जाए तो एक एक्शन निर्देशक के लिए इसमें अंतर रख पाना मुश्किल हो जाएगा।"


अब्बास का कहना है कि वह फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा की वजह से हर दृश्य में अंतर रख पाए।


उन्होंने कहा, "अगर आप निर्देशक के साथ कर रहे हों, तब आपके एक्शन के दृश्य अलग-अलग दिखेंगे। वरना हम कई फिल्मों के अलग-अलग दृश्यों में एक जैसा एक्शन, विस्फोट और गोलीबारी देखते हैं। लेकिन प्रकाशजी से बात करने के बाद हमने हर दृश्य में विभिन्नता रखी।"


नक्सलवादी गतिविधियों पर आधारित फिल्म 'चक्रव्यूह' 24 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रदर्शित हो रही है।

 

More from: Khabar
33326

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020