Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विदेशी कम्पनियों पर निर्भरता कम करें : सेना प्रमुख

v k singh, reduce dependence on foreign companies

30 मार्च 2012

नई दिल्ली |  उद्योग एवं सशस्त्र बलों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि विदेशी कम्पनियों पर निर्भरता कम की जानी चाहिए। एसोचैम की एक बैठक में जनरल सिंह ने कहा, "हम करीब 70 प्रतिशत उपकरण विदेशों से मंगाते हैं। हमें इस निर्भरता को कम करने की जरूरत है। रक्षा क्षेत्र विदेशी कम्पनियों पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। हमें आत्म-निर्भर होने और स्वतंत्र क्षमता बनाए रखने की आवश्यकता है।"

सेना प्रमुख ने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी पर लम्बे समय से बहस होती रही है। दीर्घकालिक निवेश के लिए उद्योग जगत एवं सशस्त्र बलों के बीच समन्वय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "निजी क्षेत्र की भागीदारी की मांग हाल के दिनों में बढ़ी है। डिजाइन एवं उत्पादन संयुक्त रूप से होने चाहिए। यदि लाभ न हो तो निजी क्षेत्र निवेश नहीं करेंगे। इसलिए समन्वय की आवश्यकता है।"

सशस्त्र बलों में हथियारों एवं युद्ध सामग्री की कमी पर प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र लीक होने के मामले पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "आपको बताने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। मैं जो कुछ भी बताना चाहता था, कल (गुरुवार को) बता चुका हूं।"

More from: Khabar
30164

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020