Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुकाबला गाना सिर्फ प्रचार-प्रसार के लिए : रेमो डिसूजा

remo will seen in abcd

5 जनवरी 2013

मुम्बई।  'एबीसीडी : ऐनीबडी कैन डांस' के निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि नृत्य निर्देशक प्रभु देवा के मशहूर गाने 'मुकाबला' का इस्तेमाल सिर्फ उनकी फिल्म के प्रचार के लिए किया जा रहा है। मुम्बई के एक कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में 38 वर्षीय डिसूजा ने कहा, "हमने अपनी फिल्म के प्रचार के मकसद से इस गाने को फिर जीवित कर दिया है। ये कमाल का गाना था जिसने गाने में नृत्य के अंदाज को बिल्कुल बदल दिया था।


उन्होंने कहा, "उस समय प्रभु के नृत्य का स्तर वो था जो आज के नर्तकों का है। हमने बहुत मेहनत की है उसी स्तर को झ्छूने की कोशिश की है। लेकिन इस फिल्म में यह गाना नहीं है।"


प्रभु के अलावा 'एबीसीडी : ऐनीबडी कैन डांस' में के.के मेनन और नृत्य निर्देशक सलमान यूसुफ खान, धर्मेश, मयूरेश और अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म आठ फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।

 

More from: Khabar
34273

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020