Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रिहाना को निर्णायक बनाना चाहते हैं कॉवेल

rihanna-hollywood-26032014
26 मार्च 2014
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड संगीतकार कॉवेल अपने लोकप्रिय रियल्टी शो 'द एक्स फैक्टर' में गायिका रिहाना को चौथे निर्णायक के रूप में लेना चाहते हैं। बताया जाता है कि इसके लिए दोनों के बीच बातचीत हो रही है। डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके के अनुसार, 54 वर्षीय कॉवेल ने उन आकर्षक लड़कियों की सूची तैयार की है, जिन्हें वह निर्णायक बनाना चाहते हैं और रिहाना इसके लिए उन्हें खास तौर पर पसंद है। बताया जाता है कि रिहाना हाल ही में लंदन पहुंची थीं, जहां इस सिलसिले में उनकी कॉवेल से मुलाकात हुई।

कॉवेल का मानना है कि इस शो से 26 वर्षीया रिहाना के जुड़ने के बाद इसे और अधिक लोकप्रियता हासिल होगी और यह टेलीविजन शो को रेटिंग के मामले में शीर्ष पर पहुंचा देगा।

कॉवेल का यह भी मानना है कि निर्णायक मंडल में रिहाना और 30 वर्षीया चेरिल कोल का एक साथ होना इस शो को बहुत अधिक सफलता दिलाएगा।

निर्णायक मंडल के अन्य लोगों में जोस स्टोन (26), एली गाउलडिंग (27), मेल बी (38) और फर्गी (38) हो सकते हैं। शो में कॉवेल स्वयं भी निर्णायक होंगे। लुईस वाल्स भी निर्णायक मंडल में शामिल हैं।
More from: samanya
36561

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020