25 अक्टूबर 2012
लास एंजेलिस। गायिका रिहाना अपने मित्र क्रिस ब्राउन के अपनी पूर्व महिला मित्र करुएचे ट्रान से मिलने पर परेशान नहीं हैं। क्रिस, रिहाना के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए ट्रान से अलग हो गए थे और इन दोनों को 22 अक्टूबर को साथ-साथ देखा गया।
हालांकि, इसके बावजूद रिहाना का ब्राउन पर भरोसा कायम है।
वेबसाइट 'हॉलीवुडलाइफ' के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, "वह (रिहाना) क्रिस पर भरोसा करती हैं और अगर आप कुछ जानना चाहते हैं, तो वह यह कि रिहाना उस लड़की को अपने लिए खतरा नहीं मानती। वह मुश्किल से ही उसका नाम जानती है। न ही उन्हें इस बात का अहसास है और न ही इसकी परवाह। उन्हें पता है कि क्रिस किसे प्यार करते हैं और यही उनके लिए मायने रखता है।"
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।