Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पैटिंसन बढ़ा रहे हैं डीलन से नजदीकियां

robert-pattinson-hollywood-11112013
11 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन इन दिनों मॉडल डीलन पेन से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। पैटिंसन, डीलन की बुद्धिमानी से बेहद प्रभावित हैं और उन्हें उनकी यह बात पसंद है कि उन्हें प्रसिद्धि की बिल्कुल चाह नहीं है। पैटिंसन (27) डीलन को छह अक्टूबर को एक किताब के अनावरण कार्यक्रम में ले कर गए। एक सूत्र ने बताया कि दोनों एक दूसरे से अक्सर मिलते-जुलते हैं। दोनों साथ में ऐसे लग रहे थे जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हों।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट काम' अनुसार एक सूत्र ने बताया, "डीलन शोहरत की कायल नहीं है, न ही वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। वह पटकथा लेखिका बनना चाहती हैं। उन्हें फिल्मों में अभिनय के लिए प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन अभिनय में उनकी रुचि नहीं है।"

इससे पहले पैटिंसन अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट के साथ चार साल तक रिश्ते में रह चुके हैं। मई महीने में दोनों में अलगाव हो गया।
More from: samanya
35557

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020