Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हंगल के साथ 'शौकीन' का रीमेक बनाना चाहते थे : रोहित राय

rohit roy had wants to remake of shaukeen with a k hangal


28 अगस्त 2012

मुम्बई। रोहित राय 1982 की सुपर हिट फिल्म 'शौकीन' के रीमेक में ए. के. हंगल को लेना चाहते थे लेकिन रविवार को हंगल साहब के निधन के साथ ही रोहित की यह इच्छा अधूरी रह गई। रोहित 1982 में प्रदर्शित 'शौकीन' का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। हंगल ने इस फिल्म में तीन वृद्ध लोगों में से एक इंदर सेन की भूमिका निभाई थी। मूल फिल्म बासु चटर्जी ने बनाई थी। अशोक कुमार और उत्पल दत्त इस फिल्म में शामिल थे।


रोहित इस फिल्म का रीमेक बनाने की पूरी तैयारी में थे और वह बिपाशा बसु को नायिका के तौर पर लेना चाहते थे। वह चाहते थे कि हंगल इस फिल्म में दिखें लेकिन अब उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकती।


हंगल का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 97 साल के थे।

 

More from: Khabar
32501

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020