Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सूधु काव्वुम' के हिंदी रीमेक में इमरान

rohit-shetty-bollywood-12102013
12 अक्टूबर 2013
चेन्नई|
फिल्मकार रोहित शेट्टी तमिल फिल्म 'सूधु काव्वुम' का हिंदी रीमेक बनाने के लिए अभिनेता इमरान खान संग जोड़ी बनाएंगे। फिल्म में प्रमुख महिला नायिका के लिए श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार हो रहा है। फिल्म रीमेक का अधिकार लेने वाले रॉकलाइन प्रोडेक्शंस ने एक बयान में बताया, "जरूरी औपचारिकताएं मुंबई में हुईं। इमरान प्रमुख नायक होंगे, जबकि संभवत: श्रद्धा कपूर उनकी नायिका रहें।"

बयान में कहा गया, "रीमेक का निर्माण रोहित शेट्टी के घरेलू बैनर एएंडपी ग्रुप्स और रॉकलाइन प्रोडेक्शंस संयुक्त रूप से करेंगे।"

तमिल फिल्म 'सूधु काव्वुम' में प्रमुख नायक किरदार विजय सेथूपाथी ने निभाया। इस फिल्म में चार बेमेल अपहर्ताओं की कहानी है। यह जल्द ही मलयालम में भी बनेगी।

बयान में बताया गया, "यह परियोजना केरल में अग्रणी अभिनेताओं को ढालने के लिए है। चूंकि 'सूधु कुव्वाम' एक सार्वभौमिक अवधारणा है, इसलिए यह किसी भी भाषा में प्रयोग किए जाने योग्य है। परियोजना जल्द ही साकार होगी।"
More from: Khabar
35389

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020