Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रोहित ने किया गोलमाल,अजय छोड़ शाहरुख के साथ करेंगे एक्शन!

rohit shetty will make an action film with shahrukh khan

23 सिंतबर 2011

मुंबई। ये क्या सुन रहे हैं हम कि रोहित शेट्टी ने पाला बदल लिया। कहां रोहित की कोई भी फिल्म अजय देवगन के बिना पूरी नहीं होती थी और आज रोहित अजय से ही निकारा कर गये। खबर है कि निर्देशक रोहित शेट्टी एक एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं और इसमें लीड रोल में अजय देवगन नहीं बल्कि शाहरुख होंगे।

रोहित शेट्टी ने कॉमेडी फिल्में ज्यादा बनायी हैं। पिछले दिनों रिलीज़ हुई फिल्म 'सिंघम' की सफलता के बाद से रोहित को जैसे कि एक्शन फिल्मों का स्वाद लग गया है। बॉलीवुड में वे एक सफल एक्शन डाइरेक्टर के नाम से जाने जाने लगे हैं। अब अपनी इसी सफलता को भूनाने के लिए उन्होंने एक और एक्शन फिल्म बनाना तय कर लिया है। इस बार वे ये कोशिश अजय के साथ नहीं बल्कि शाहरुख के साथ करने वाले हैं। 

पहले रोहित शाहरूख के साथ अंगूर फिल्म का रीमेक बनाने वाले थे लेकिन सिंघम की सफलता के बाद उन्होंने अपना मूड बदल लिया है। शाहरुख भी इन दिनों लगातार एक्शन ही कर रहे हैं। 'रा-वन' से लेकर 'डॉन 2' में शाहरुख एक्शन मैन की भूमिका में होगें। इसलिए शाहरुख भी अपनी इसी इमेज को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं। अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं तय हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसकी शूटिंग अगले साल मई तक शुरू हो जाएगी। 

रोहित एक्शन फिल्म बना रहे हैं इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन वे इसे अजय के साथ नहीं बना रहे हैं ये बात हैरान जरूर कर रही है। दरअसल बतौर निर्देशक जब से रोहित शेट्टी फिल्में बना रहे हैं तब से उन्होंने अजय देवगन को ही थामे रखा है। इनकी 8 फिल्में आयी हैं और इन आठों में अजय लीड रोल में रहे हैं। एक तरह से अजय उनके लिए लक्की चैंम साबित हुए हैं। 'गोलमाल' की सफलता ने रोहित को बड़े डाइरेक्टर के नाम में शुमार कर दिया है। और फिर 'सिंघम' के सुपर हिट होने पर तो रोहित सफलता के ही घोड़े पर सवार हैं।

तो क्या वजह है कि रोहित अपनी अगली फिल्म के लिए अजय और अपनी हिट केमेस्ट्री को नहीं दुहराना चाहते हैं, फिलहाल ये सवाल भी मिस्ट्री ही है।

 

More from: samanya
25305

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020