Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बच्चों को उनका बचपन लौटा दीजिए : रोशन अब्बास

roshan abbas sad about to kids reality show


21 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिनेता रोशन अब्बास बच्चों के एक रियलिटी शो का प्रोमो देखकर खासे दुखी हैं और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि शो के निर्माता टीआरपी के लिए मासूम बच्चों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई है और अन्य लोगों से साथ देने का आग्रह भी किया है।


प्रोमो देखने के बाद अब्बास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "हम अपने बच्चों को क्या करने के लिए तैयार कर रहे हैं। 'चिकनी चमेली' गीत पर सात वर्ष के बच्चे का प्रस्तुति देना बहुत भद्दा है। क्या कोई इस पर लगाम कसेगा?"


बाल अधिकार संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) ने कार्यक्रमों और विज्ञापनों में काम करने वाले बच्चों को शोषण से बचाने के लिए नए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं, लेकिन उन में उम्र की शर्त की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।


अब्बास ने माता-पिता और शो निर्माताओं को थोड़ा विचारशील होने का आग्रह किया है।


अब्बास ने लिखा, "बच्चों को उनका बचपन लौटा दीजिए! हम इतने खराब कैसे हो गए हैं। हम टीआरपी के लिए बहुत नीचे चले गए हैं।"


इसके अलावा उन्होंने इस तरह की चीजों को रोकने के लिए भारतीय प्रसारण संस्थान में शिकायत भी दर्ज कराई है।


 

More from: Khabar
32376

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020