Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रुसलान को नहीं उम्रदराज महिला से दिक्कत

11 नवंबर 2013
मुंबई|
टीवी कार्यक्रम 'कहता है दिल..जी ले जरा' के अभिनेता रुसलान मुमताज का कहना है कि उन्हें पर्दे पर उम्रदराज महिला से रोमांस लड़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। इस कार्यक्रम में वह उम्र में उनसे बड़ी लड़की (अभिनेत्री संगीता घोष) के प्यार में डूबे दिखाए गए हैं।

रोमांटिक फिल्म 'एमपी3-मेरा पहला पहला प्यार' से अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत करने वाले रुसलान कहते हैं कि उनकी परियोजनाओं में रोमांस एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

रविवार को यहां कार्यक्रम के सेट पर उन्होंने कहा, "अब तक मैंने केवल रोमांटिक फिल्में की हैं। यहां तक कि जो विज्ञापन किए उनमें भी रोमांस था, इसलिए मेरे लिए यह नया नहीं है। फर्क सिर्फ यह है कि अब जिस अभिनेत्री संग काम कर रहा हूं, वह मुझसे बड़ी हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन यह अंतर भी सिर्फ आपको दिखाने के लिए है। बतौर एक अभिनेता मुझे यह चीज परेशान नहीं करती। संगीताजी बेहद खूबसूरत हैं, इसलिए मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।"

यह कार्यक्रम सोनी एंटरटेंमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।
More from: samanya
35564

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020